Tata Motors Demerger के बाद शेयर में हुई जबरदस्त हलचल, अब कंपनी देगी 1 पर 1 शेयर फ्री

Tata Motors Demerger : टाटा मोटर्स का बिजनेस अब दो हिस्सों में बंट गया है कंपनी ने अपने कमर्शियल व्हीकल यानी ट्रक और बस वाले कारोबार को पैसेंजर व्हीकल यानी कार वाले कारोबार से अलग कर दिया है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है अब शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर नए हिसाब से ट्रेड हो रहे हैं।

डीमर्जर के बाद शेयर में उठापटक

डीमर्जर के बाद जब 14 अक्टूबर को शेयर मार्केट खुला तो पुराने टाटा मोटर्स के शेयर का भाव एडजस्ट हो गया। एक खास प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में इसकी कीमत करीब ₹400 प्रति शेयर तय हुई। हालांकि कारोबार शुरू होने के बाद शेयर में थोड़ी गिरावट देखी गई। 13 अक्टूबर के मुकाबले यह भाव लगभग 40 प्रतिशत कम हो गया। दिन के दौरान शेयर कभी-कभी ₹421 तक गया, लेकिन आखिर में करीब 1 प्रतिशत नीचे ₹395.50 पर बंद हुआ।

Tata Motors Demerger

डीमर्जर के बाद अब टाटा मोटर्स दो अलग-अलग कंपनियाँ बन गई हैं। पहली कंपनी का नाम अब टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL) रखा गया है, जिसमें कार, SUV और लग्ज़री गाड़ियाँ शामिल रहेंगी। दूसरी कंपनी, जिसमें ट्रक और बस जैसे कमर्शियल व्हीकल्स होंगे, उसका नाम टाटा मोटर्स लिमिटेड ही रहेगा। जिन लोगों के पास पहले से टाटा मोटर्स के शेयर थे, उन्हें अब नई बनने वाली कंपनी में भी उतने ही फेस वैल्यू ₹2 के शेयर मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2025 तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिसके पास टाटा मोटर्स के शेयर होंगे, उसे नए कंपनी के शेयर भी मिलेंगे।

Also Read:  सोमवार को धमाल मचाएगा कंस्ट्रक्शन कंपनी का यह शेयर, ₹6828 करोड़ का मिला बड़ा ऑर्डर...

दोनों कंपनियों के कारोबार की जानकारी

पैसेंजर व्हीकल कंपनी में टाटा मोटर्स की भारत में बनने वाली कारें शामिल होंगी। इसके साथ ही इसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर), टाटा संस, टाटा स्टील और टाटा टेक्नोलॉजीज जैसे निवेश भी आएंगे। दूसरी ओर, कमर्शियल व्हीकल वाली कंपनी में ट्रक-बस बिजनेस, इवेको कारोबार और टाटा कैपिटल में कंपनी की हिस्सेदारी भी रहेगी।

ब्रोकरेज हाउसेज़ के अनुमान

नोमुरा ने अपने रिसर्च में बताया कि डीमर्जर के बाद दोनों नई कंपनियों की वैल्यू लगभग बराबर रहेगी। उसके मुताबिक कमर्शियल व्हीकल कंपनी की कीमत ₹365 प्रति शेयर और पैसेंजर व्हीकल कंपनी की लगभग ₹367 प्रति शेयर हो सकती है। नोमुरा का कहना है कि हाल के समय में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री बढ़ी है क्योंकि त्योहारी सीजन और GST में कटौती ने मांग तेज कर दी है। टाटा की छोटी SUV जैसे नेक्सॉन और पंच की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है।

गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, पूरे टाटा मोटर्स समूह की कुल वैल्यू ₹700 प्रति शेयर आंकी गई है। इसमें से जेएलआर की हिस्सेदारी ₹236, भारत के कुल कारोबार की कीमत ₹436 मानी गई है। इसमें पैसेंजर व्हीकल बिजनेस की वैल्यू ₹130 और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस की ₹306 प्रति शेयर है। टाटा टेक्नोलॉजीज की वैल्यू उन्होंने ₹26 प्रति शेयर बताई है। ब्रोकरेज का कहना है कि नई कमर्शियल व्हीकल कंपनी की सही कीमत तय करने के लिए एक अलग ट्रेडिंग सेशन होगा।

Also Read:  LG Electronics की 50% मुनाफे पर लिस्टिंग के बाद मोतीलाल ओसवाल ने Buy रेटिंग के साथ दिया Next Target

नुवामा का मानना है कि कमर्शियल व्हीकल कंपनी अगले 30 से 45 दिनों में शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी। नुवामा ने पैसेंजर व्हीकल कंपनी की कीमत ₹410 प्रति शेयर बताई है। इसमें भारतीय कार बिजनेस की कीमत ₹176, जेएलआर की ₹188, चीन के जॉइंट वेंचर की ₹16 और टाटा टेक्नोलॉजीज की ₹33 मानी गई है। दूसरी तरफ, कमर्शियल व्हीकल बिजनेस की वैल्यू ₹280 प्रति शेयर कही गई है, जिसमें भारत के ट्रक-बिजनेस की वैल्यू ₹264 और टाटा कैपिटल की ₹14 है।

टाटा मोटर्स का मार्केट कैप

अभी टाटा मोटर्स का मार्केट कैप करीब ₹1.45 लाख करोड़ रुपये है। जून 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास कंपनी की 42.57 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। हर शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है। नई कंपनी की लिस्टिंग नवंबर 2025 में होगी। टाटा मोटर्स ने डीमर्जर का यह फैसला अगस्त 2024 में लिया था। अब सबकी नजर इस बात पर है कि दोनों नई कंपनियों के शेयर अगले कुछ महीनों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि इससे टाटा मोटर्स के कारोबार की पारदर्शिता और मुनाफा दोनों बढ़ेंगे।

Also Read:  सोलर कंपनी के शेयर ने Q2 में मचाया कहर, 7000% रिटर्न के साथ मुनाफा किया डबल

Leave a Comment

WhatsApp Icon