Suzlon Energy में आई गिरावट, क्या करें निवेशक Buy, Sell or Hold? जानें मार्केट एक्सपर्ट की राय!

लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Limited) के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का शेयर 1.34 प्रतिशत फिसलकर 53.82 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर 74.30 रुपये और निचले स्तर 46 रुपये के बीच कारोबार कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेजी के बाद अब इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली है।

क्या बोले मार्केट एक्सपर्ट?

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज में इक्विटी स्ट्रेटेजी के डायरेक्टर क्रांति बाथिनी के अनुसार Suzlon Energy के शेयरों में हाल ही में अच्छी तेजी आई थी। उन्होंने सलाह दी कि मौजूदा निवेशक अपनी स्थिति बनाए रखें और नई खरीदारी फिलहाल टालें। कंपनी के शेयर में संभावित मार्जिन रिकवरी के लिए वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजों का इंतजार किया जा सकता है।

तकनीकी दृष्टि से भी यह शेयर फिलहाल थोड़ा दबाव में है। एल्सटर अमेय साटीदे के मुताबिक जब तक स्टॉक 56 रुपये के नीचे रहता है, तब तक इसमें कमजोरी जारी रह सकती है और यह 49 रुपये तक फिसल सकता है। हालांकि, अगर स्टॉक 56.70 रुपये से ऊपर बंद होता है, तो इसमें 62 रुपये तक रिकवरी की उम्मीद बन सकती है।

Also Read:  58% का धमाकेदार रिटर्न देंगे ये 5 स्टॉक, शेयरखान ने लाॅग टर्म के लिए दिया बड़ा टारगेट...

ट्रेडिंग पैटर्न और टेक्निकल ट्रेंड

डीलमनी, टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट भोजराज पटेलके के अनुसार Suzlon Energy का शेयर एक फॉलिंग चैनल में ट्रेड कर रहा है और लगातार लोअर-हाई तथा लोअर-लो का पैटर्न बना रहा है। यह पैटर्न दर्शाता है कि स्टॉक अभी भी सेलिंग प्रेशर में है। हालांकि, लंबे समय के निवेशकों के लिए यह कंपनी एक मजबूत नाम है क्योंकि इसका बिजनेस मॉडल और सेक्टर दोनों ही भविष्य की ऊर्जा जरूरतों से जुड़े हैं।

Suzlon Energy के बारे में

Suzlon Energy Limited भारत में विंड टर्बाइन और सोलर एनर्जी दोनों क्षेत्रों में काम करती है। सुजलॉन विंड एनर्जी प्रोडक्शन के लिए आवश्यक टर्बाइन डिज़ाइन और इंस्टॉलेशन सेवाएं प्रदान करती है। इसके अलावा, यह सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, इंस्टॉलेशन और लाइफ साइकिल एसेट मैनेजमेंट जैसी आदि सेवाएं भी देती है।

कंपनी का नेटवर्क भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में फैला है। हाल के वर्षों में Suzlon ने अपने कर्ज में कमी लाने और बिजनेस को दोबारा से ऑर्गनाइज़्ड करने के लिए कई कदम उठाए हैं। ग्रीन एनर्जी की बढ़ती मांग के बीच कंपनी का फोकस अब ज्यादा कुशल और टिकाऊ पवन टर्बाइन तकनीक पर है।

Also Read:  55₹ का Ola Electric शेयर नहीं ले रहा रुकने का नाम, लगातार लग रहा अपर सर्किट

(यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है इसमें दिए गए आंकड़े या तथ्यों का मकसद किसी निवेश की सलाह देना नहीं है निवेश से पहले हमेशा अपनी जांच करें या वित्तीय सलाहकार से सलाह लें)

Leave a Comment

WhatsApp Icon