इस Solar Energy कंपनी को एक साथ मिले 4 बड़े ऑर्डर, एक्सपर्ट हुए सुपर बुलिश, दिया बड़ा टारगेट…

Solar Energy : भारत की अग्रणी रिन्यूएबल कंपनी वारी एनर्जीज़ (Waaree Energies) ने हाल ही में घरेलू बाजार में कुल 570 मेगावाट (MW) के तीन सोलर मॉड्यूल सप्लाई ऑर्डर हासिल किए हैं। इसके साथ ही कंपनी की सहायक इकाई Waaree Solar Americas को अमेरिका में 122 MW का सोलर मॉड्यूल सप्लाई ऑर्डर भी मिला है। यह ऑर्डर यूटिलिटी-स्केल सोलर और एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के डेवलपर व ऑपरेटर से मिला है। भारत में मिले ऑर्डर 220 MW, 210 MW और 140 MW के हैं, जिन्हें पावर प्रोजेक्ट्स के बड़े मालिक के लिए सप्लाई किया जाएगा। सभी ऑर्डर 2025-26 और 2026-27 में पूरे किए जाएंगे।

Waaree Energies के तिमाही नतीजे

जून-सितंबर (Q2 FY26) तिमाही में वारी एनर्जीज़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹843 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 133% अधिक है। वहीं, रेवेन्यू 69.7% बढ़कर ₹6,066 करोड़ पर पहुँच गया। कंपनी का ऑपरेटिंग इनकम (EBITDA) 155% बढ़कर ₹1,567 करोड़ रही और मार्जिन 16.76% से बढ़कर 25.17% हो गया। बतौर CEO, कंपनी ने अपने ऑर्डरबुक को 24 GW (करीब ₹47,000 करोड़) के स्तर पर बताया और ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹2 का पहला अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया।

Also Read:  Suzlon नहीं बल्कि इस Solar Energy कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

आने वाले समय की रणनीति

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए EBITDA गाइडेंस को 5,500 से 6,000 करोड़ रुपये पर स्थिर रखा है। कंपनी की आगे की रणनीति में सेल मैन्युफैक्चरिंग, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन और इनवर्टर जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार किया जाना शामिल है। भारत में सोलर एनर्जी की बढ़ती मांग, GST में छूट और ग्लोबल एक्सपोर्ट की मांग से वारी की स्थिति ओर मजबूत मानी जा रही है।

ब्रोकरेज की राय और टारगेट प्राइस

कई ब्रोकरेज हाउस, जैसे नुवामा, यस सिक्युरिटीज़, नोमुरा और आनन्द राठी, वारी एनर्जीज़ के आउटलुक को लेकर बुलिश हैं। नुवामा ने स्टॉक के लिए 4,150 रुपये, आनन्द राठी ने 4,654 रुपये और औसतन अन्य ब्रोकरेज ने 4,000 से 4,400 रुपये का 12 महीने का टारगेट दिया है। मौजूदा शेयर प्राइस लगभग 3,520 रुपये है, जिसके अनुसार लगभग 15-18% की और तेजी की उम्मीद है।​

शेयर का प्रदर्शन

वारी एनर्जीज़ का 6 महीने में 30% रिटर्न रहा है और पिछले एक साल में यह 50% तक बढ़ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 1.01 लाख करोड़ रुपये है। वर्ष 2025 में भी शेयर में 23% तेजी आई है। उत्पादन क्षमता, टेक्नोलॉजी और बड़े ऑर्डरबुक के चलते कंपनी को बाजार में अग्रणी स्थिति मिली हुई है।

Also Read:  आज Vodafone Idea में दिखेगी जोरदार हलचल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी निवेशकों की नजरें, क्या आएगी तूफानी तेजी?

(यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है इसमें दिए गए आंकड़े या तथ्यों का मकसद किसी निवेश की सलाह देना नहीं है निवेश से पहले हमेशा अपनी जांच करें या वित्तीय सलाहकार से सलाह लें)

Leave a Comment

WhatsApp Icon