Motilal Oswal : गेल (GAIL) के शेयर में आज वीरवार को हल्की गिरावट देखने को मिल रही है और शेयर 183.88 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में शेयर ने 3.71%, एक महीने में 7.55%, तीन महीने में 2.42% का रिटर्न दिया है, जबकि 2025 में अब तक शेयर में 3.13% की गिरावट और पिछले एक साल में 10.56% की कमजोरी आई है।हालांकि, बीते तीन सालों में GAIL का रिटर्न 105.44% रहा है, जो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है।
Motilal Oswal की राय
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने GAIL के लिए ₹205 का टारगेट प्राइस तय किया है और इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उनके अनुसार, टैरिफ हाइक कंपनी के लिए बड़ा ट्रिगर साबित हो सकता है। ब्रोकरेज ने स्पष्ट किया कि सितंबर 2024 के उच्च स्तर के बाद शेयर के वैल्युएशन में सुधार हुआ है और अब यह स्टॉक अपने 1 साल के फॉरवर्ड कोर P/B 1.1 गुना के औसत स्तर के पास ट्रेड कर रहा है, जिससे इसकी वैल्यूएशन आकर्षक हो जाती है।
भविष्य की उम्मीदें और डिविडेंड
रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2026 में ट्रांसमिशन टैरिफ की समीक्षा प्रस्तावित है। अगर इसमें इजाफा होता है तो वित्त वर्ष 2027 में कंपनी के मुनाफे में 11% का उछाल देखने को मिल सकता है। सरकार भी नेचुरल गैस टैक्स के रेशनलाइजेशन की दिशा में काम कर रही है, जिससे GAIL को फायदा मिल सकता है। FY27/28 के लिए 2.6% और 2.7% डिविडेंड यील्ड का अनुमान लगाया गया है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक है।
व्यावसायिक प्रदर्शन और सेगमेंट
GAIL भारत की सबसे बड़ी गैस ट्रांसमिशन और मार्केटिंग कंपनी है, जिसका बिजनेस गैस ट्रांसपोर्टेशन, पेट्रोकेमिकल्स और एलपीजी सेगमेंट में फैला हुआ है। F2025-27 में कंपनी की PAT ग्रोथ अनुमानित रूप से 11% CAGR रह सकती है। GAIL नए पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स, गैस ट्रांसपोर्टेशन वॉल्यूम बढ़ोतरी और संभावित टैरिफ हाइक के जरिए अपने ऑपरेशनल मार्जिन में भी मजबूती ला सकती है। कंपनी वित्त वर्ष 2026 में 2.7% डिविडेंड यील्ड को टारगेट कर रही है, साथ ही फ्री कैश फ्लो और RoE में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
निवेशकों के लिए संदेश
GAIL के वैल्युएशन को ब्रोकरेज हाउस आकर्षक मान रहे हैं। शेयर वर्तमान में अपने दीर्घकालिक P/B औसत के काफी पास है, जिससे इसकी डाउनसाइड लिमिटेड दिखती है। कंपनी के पेट्रो केमिकल और ट्रांसमिशन सेगमेंट के मजबूत प्रदर्शन, गैस डिमांड में लंबी अवधि की संभावनाओं, पाइपलाइन विस्तार और नीति सहयोग से शेयर में आगे तेजी की संभावना है।
(यह लेख कोई निवेश सलाह नहीं है इसलिए निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह करें)