Infosys ने अपने Q2 FY26 के नतीजों के साथ 23 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया। 5 रुपये फेस वैल्यू के शेयर पर 460% का यह डिविडेंड कंपनी के इतिहास में सर्वाधिक है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 अक्टूबर 2025 तय की है। 27 अक्टूबर तक जिन निवेशकों के पास इंफोसिस के शेयर ड्रमैट अकाउंट में होंगे, उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा। डिविडेंड का भुगतान 7 नवंबर 2025 को किया जाएगा। डिविडेंड यील्ड अभी करीब 3% के आसपास दर्ज है।
Infosys Dividend Record Date
27 अक्टूबर 2025 को इंफोसिस का एक्स-डिविडेंड डेट रहेगा, यानी इस दिन के बाद खरीदे गए शेयर पर डिविडेंड नहीं मिलेगा। भारतीय शेयर बाजार के T+1 सेटलमेंट नियम के तहत, रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट में कोई अंतर नहीं रहता। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में उल्लेख किया है कि भुगतान 7 नवंबर को होगा और यह सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
बीते वर्षों में इंफोसिस डिविडेंड का ट्रेंड
मई 2025 में इंफोसिस ने 22 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने तीन बार डिविडेंड बांटा, जिसमें कुल राशि 49 रुपये प्रति शेयर रही। 2023 में कुल 35.50 रुपये और 2022 में 32.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया। लगातार डिविडेंड देने की नीति इंफोसिस की मजबूत कमाई और कैश फ्लो पोजिशन को दर्शाती है।
इंफोसिस शेयर बायबैक की घोषणा
इंफोसिस ने सितंबर 2025 में 18,000 करोड़ रुपये के बायबैक का ऐलान किया। कंपनी 10 करोड़ शेयर 1,800 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से वापस खरीदेगी, जो कुल इक्विटी का लगभग 2.41% है। बायबैक के लिए भी रिकॉर्ड डेट 27 अक्टूबर, 2025 तय की गई है। कंपनी के प्रमोटर, जिनकी 14.3% हिस्सेदारी है, और प्रमोटर ग्रुप इस बायबैक में हिस्सा नहीं लेंगे। बायबैक पूरी तरह पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए खुला रहेगा।
Infosys Share Price
शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को इंफोसिस का शेयर 1,525.40 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें दिनभर के दौरान 0.20% की गिरावट रही। एक महीने में शेयर ने करीब 3.3% की तेजी दिखाई, जबकि वर्षभर में 18% तक गिरावट आई है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 6,33,712 करोड़ रुपये दर्ज है। साल 2025 के लिए शेयर भाव का प्रेडिक्शन 1,400-2,000 रुपये (न्यूनतम-अधिकतम) के दायरे में बताया गया है।
Infosys में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी
सितंबर 2025 तक Infosys में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 14.3% है, जबकि 85.46% हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है। प्रमोटर में नंदन नीलेकणि, एन. आर. नारायणमूर्ति, रोहन मूर्ति, अक्षता मूर्ति और क्रिस गोपालकृष्णन जैसे नाम शामिल हैं, जिनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी भी कंपनी में है।
(यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है इसमें दिए गए आंकड़े या तथ्यों का मकसद किसी निवेश की सलाह देना नहीं है निवेश से पहले हमेशा अपनी जांच करें या वित्तीय सलाहकार से सलाह लें)