Hindustan Unilever को लगा बड़ा झटका! ₹1986 करोड़ का मिला इनकम टैक्स नोटिस, शेयरों में दिखेगी हलचल…

Hindustan Unilever लिमिटेड (HUL) को 31 अक्टूबर 2025 को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से ₹1,986.25 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस कंपनी को वित्त वर्ष 2020-21 (AY 2021-22) के लिए भेजा गया है। कंपनी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग ने ट्रांसफर प्राइसिंग एडजस्टमेंट की वजह से यह डिमांड उठाई है, जिसमें कुछ संबंधित पार्टी ट्रांजैक्शन की वैल्यू को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसके अलावा, कुछ डिप्रीसिएशन क्लेम पर भी आपत्ति जताई गई है। टैक्‍स विभाग का कहना है कि कुछ लेनदेन और खर्च को टैक्स कानून के तहत स्वीकार नहीं किया गया है, जिससे कंपनी पर अतिरिक्त टैक्स बनता है.

कंपनी का जवाब और अगली कार्रवाई

HUL ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि वह एक्ट के अनुसार समयसीमा में अपील दायर करेगी। कंपनी का कहना है कि टैक्स ऑर्डर से उसके फाइनेंशियल रिजल्ट, ऑपरेशंस या अन्य बिजनेस एक्टिविटी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि तत्काल कोई आर्थिक या परिचालनिक जोखिम नहीं बनता, लेकिन वह कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अपना पक्ष रखेगी और आवश्यक अपील करेगी.

Also Read:  ये Defence Stock मचाएगा धमाल, मिला करोड़ों का ऑर्डर, बाजार खुलने पर रखें नजर, जाने स्टाॅक का नाम?

Hindustan Unilever के ताजा वित्तीय नतीजे

सितंबर 2025 तिमाही के नतीजों में हिंदुस्तान यूनिलीवर का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹2,694 करोड़ रहा, जबकि कंपनी की कुल आमदनी ₹16,388 करोड़ रही। कंपनी की सेल्स में सालाना आधार पर 2.1% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि ईबीआईटीडीए मार्जिन 23.2% पर रहा। कंपनी पर मौजूदा समय में डिमांड नोटिस का कोई तात्कालिक असर नहीं पड़ा है.

बाजार पर संभावित प्रभाव

HUL देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में से एक है, जिसमें Dove, Surf Excel, Lifebuoy, Rin जैसे प्रमुख ब्रांड आते हैं। टैक्स नोटिस सामने आने के बाद सोमवार को इस शेयर पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। अतीत में भी कुछ ऐसे टैक्स नोटिस कंपनी को मिल चुके हैं, लेकिन कंपनी ने हर बार अपने रुख का मजबूती से बचाव किया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी कानूनी प्रक्रिया में अंतिम फैसला आने में समय लगता है, और फिलहाल इसका शेयर वोलैटिलिटी दिखा सकता है, पर कंपनी का बेसिक बिजनेस स्ट्रांग बना हुआ है.

Also Read:  LG Electronics India पर ब्रोकरेज Bullish ! जाने नया टारगेट और रेटिंग

HUL Share Price

HUL का मार्केट कैप वर्तमान में लगभग ₹6.6 लाख करोड़ है। कंपनी ने हाल ही में अपने आइसक्रीम बिजनेस को अलग कंपनी (KWIL) में स्थानांतरित किया है। पिछले एक साल में शेयर ने लगभग 11% का रिटर्न दिया है। FY26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन 16.5% और EPS ₹12.77 रहा है। HUL की ऑपरेट

(यह लेख कोई निवेश सलाह नहीं है इसलिए निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह करें)

Leave a Comment

WhatsApp Icon