Defence PSU कंपनी ने जारी किए जबरदस्त तिमाही नतीजें, 28% बढ़ा मुनाफा, साथ में डिविडेंड का ऐलान

Defence PSU कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 28.1% बढ़कर ₹749.48 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹585.08 करोड़ था। इस वृद्धि का मुख्य कारण बेहतर रेवेन्यू और मजबूत मार्जिन बताया गया है।

Mazagon Dock रेवेन्यू और मार्जिन

Mazagon Dock का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 6.25% बढ़कर ₹2,929.24 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह ₹2,756.83 करोड़ था। EBITDA में 36.08% की जबरदस्त बढ़त हुई, जो ₹694 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल ₹510 करोड़ के आसपास था। EBITDA मार्जिन 18.5% से बढ़कर 23.7% हो गया, जो कंपनी की बेहतर लागत नियंत्रण और संचालन कुशलता को दर्शाता है।

खर्च और लागत में कमी

कंपनी के कुल खर्च में मामूली गिरावट देखने को मिली है। कुल खर्च 0.36% कम होकर ₹2,265.93 करोड़ रहे, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹2,274.18 करोड़ था। कच्चे माल की लागत में 12.22% की कमी दर्ज की गई, जो ₹1,200.72 करोड़ रही। कर्मचारी लाभ व्यय भी 3.45% गिरकर ₹223.34 करोड़ पर पहुंचा।

Also Read:  Power Sector की इन 3 कंपनियों में बनेगा मोटा पैसा, ₹10 लाख करोड़ से भी ज्यादा का होगा निवेश, फोकस में रहेंगे शेयर...

मझगांव डॉक डिफेंस प्रोजेक्ट

मझगांव डॉक भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत और पनडुब्बियां तैयार करती है। कंपनी ने बताया कि इसके प्रमुख प्रोजेक्ट्स जैसे प्रोजेक्ट 15B डेस्ट्रॉयर और प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट्स में अच्छी प्रगति हो रही है। यह देश की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत रक्षा अनुबंधों को समय पर पूरा करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

मझगांव डॉक डिविडेंड की घोषणा

कंपनी के बोर्ड ने ₹6 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर 2025 तय की गई है और डिविडेंड का भुगतान 26 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।

Mazagon Dock शेयर प्रदर्शन

मझगांव डॉक के शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। Q2 FY26 के बाद शेयर सोमवार को 0.16% बढ़कर ₹2,809.90 पर बंद हुए। पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयरों ने करीब 0.85% मामूली रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक साल में इसका स्टॉक 39.94% तेजी पर रहा है। इस साल 2025 में शेयरों में लगभग 25.23% की वृद्धि हुई है। मझगांव डॉक की मार्केट कैप लगभग ₹1.13 लाख करोड़ है।

Also Read:  ₹62 से ₹155 पर आ गया एनर्जी कंपनी का शेयर अब जायेगा ₹200 पर

(यह लेख कोई निवेश सलाह नहीं है इसलिए निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह करें)

Leave a Comment

WhatsApp Icon