Defence PSU भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने जुलाई-सितंबर 2025 यानी Q2 FY26 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ₹368 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 280% ज्यादा है, जहां 2024 की Q2 में प्रॉफिट ₹96.7 करोड़ था. इस बार मुनाफा CNBC-TV18 के अनुमान ₹221.2 करोड़ और अन्य स्ट्रीट अनुमानों से कहीं ज्यादा रहा. कंपनी की कुल आय 14.1% बढ़कर ₹7,511 करोड़ रही, जबकि 2024 की Q2 में यह ₹6,584 करोड़ थी. ऑपरेशनल रेवेन्यू 14.20% की दर से बढ़ा है.
EBITDA और मार्जिन में सुधार
BHEL का Q2 FY26 में EBITDA ₹580.8 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹275 करोड़ था. इसका मतलब EBITDA दोगुना से अधिक बढ़ा. EBITDA मार्जिन 7.7% पर आ गया, जबकि पिछले साल यह 4.2% और स्ट्रीट अनुमान 2.8% था. ऑपरेटिंग मार्जिन में भी काफी सुधार हुआ है.
मार्केट परफॉर्मेंस और BHEL शेयर
Q2 के नतीजों से पहले बुधवार को BHEL का शेयर 3.7% चढ़कर ₹246.13 पर बंद हुआ. बीते 6 महीने में स्टॉक में 6.40% की तेजी आई है और पिछले एक साल में 4.74% ग्रोथ दर्ज की गई है. हालांकि, 5 साल में BHEL के शेयर ने 779% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. साल 2024 में शेयर ने विभिन्न स्तरों पर अच्छा उतार-चढ़ाव दिखाया.
BHEL बिजनेस सेगमेंट और कामकाज
BHEL एक सरकारी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. कंपनी बिजली, उद्योग, ट्रांसपोर्ट और डिफेंस सेक्टर के लिए बड़े-बड़े इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल उपकरण बनाती है. पावर जेनरेशन और ट्रांसमिशन जैसे क्षेत्रों में टर्बाइन, बॉयलर, ट्रांसफार्मर और जनरेटर सप्लाई करना BHEL का मुख्य बिजनेस है. साथ ही कंपनी रेलवे, सोलर, हाइड्रो और न्यूक्लियर एनर्जी प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय है.
BHEL के लिए आगे की रणनीति
BHEL ने नतीजों के बाद कहा कि यह ग्रोथ बेहतर प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन, लागत पर नियंत्रण और पावर व इंडस्ट्रियल सेगमेंट में मजबूत मांग की वजह से मुमकिन हुई. FY26 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8% बढ़कर ₹12,999 करोड़ रहा, जबकि H1 FY25 में यह ₹12,069 करोड़ था. BHEL का आगे का फोकस प्रोजेक्ट टाइमलाइन सुधारने, ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और इंडस्ट्री सेगमेंट के विस्तार पर रहेगा.
(यह लेख कोई निवेश सलाह नहीं है इसलिए निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह करें)