Motilal Oswal ने खरीदारी के लिए बताएं 5 मजबूत स्टॉक, 34% का मिल सकता है दमदार रिटर्न, जानें प्राइस टारगेट…

Motilal Oswal ने हाल ही में Q2 के बेहतर नतीजों के बाद अपनी रिपोर्ट में पांच स्टॉक्स को चुना है, जिनमें 34% तक अपसाइड की संभावना बताई गई है। इन कंपनियों के मजबूत नतीजे, बेहतर ऑर्डर बुक और मार्केट पोजिशनिंग के चलते ब्रोकेरेज ने इन पर बुलिश रुख अपनाया है।

Endurance Technologies Ltd

Motilal Oswal ने Endurance Technologies पर Buy रेटिंग दी है और इसमें 34% तक की अपसाइड की संभावना जताई है। कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर में मजबूत स्थिति में है। Q2 में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ और मार्जिन्स सकारात्मक रहे हैं। Cost rationalization और नए ऑर्डर बुक से भविष्य में रेवेन्यू और मुनाफा बढ़ सकता है।

Kalyan Jewellers Ltd

कंपनी का प्रदर्शन Q2 में उम्मीद से बेहतर रहा और ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का ब्रांड स्ट्रेंथ और ग्रामीण भारत में विस्तार आगे भी ग्रोथ को जारी रखेगा। Motilal Oswal ने Kalyan Jewellers के लिए Buy रेटिंग के साथ लगभग 30% अपसाइड का टारगेट दिया है। Gold के रीटेल सेक्टर में मजबूत उपस्थिति और ब्रांच नेटवर्क इसकी ताकत हैं।

Also Read:  इस Renewable Energy कंपनी पर आया बड़ा अपडेट, 5 साल में 735% का बंपर रिटर्न, होगा धमाल...

Trent Ltd

Trent लिमिटेड टाटा ग्रुप की कंपनी है और Q2 में शानदार सेल्स ग्रोथ दिखाई गई है। इसके Westside और Zudio जैसे ब्रांड टीयर 2-3 शहरों में तेजी से बढ़ रहे हैं। Motilal Oswal ने Trent को Buy रेटिंग दी है और 31% तक अपसाइड की संभावना जताई है। कंपनी का एसेट लाइट मॉडल और क्विक स्टोर एक्सपेंशन इसकी ग्रोथ में सहायक हो रहा है।

Bharat Electronics Ltd (BEL)

Motilal Oswal ने Bharat Electronics पर भी बुलिश रुख अपनाया है और इसमें 22% तक की अपसाइड संभावित बताई है। Q2 के नतीजों में BEL का मुनाफा 18% और रेवेन्यू 26% बढ़ा है। Indian Army के ‘Anant Shastra’ प्रोजेक्ट और मजबूत ऑर्डर बुक के कारण कंपनी के लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक को ब्रोकेरेज ने पॉजिटिव बताया है।

Mahindra & Mahindra (M&M) Ltd

Motilal Oswal के मुताबिक, M&M में लगभग 15% तक के अपसाइड की संभावना है। Q2 में कंपनी ने मजबूत Ebitda, मार्जिन्स और रूरल मार्केट में रिकवरी दर्ज की है। आने वाले सालों में SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के लॉन्च कंपनी की ग्रोथ को मजबूती देंगे।

Also Read:  Hindustan Unilever को लगा बड़ा झटका! ₹1986 करोड़ का मिला इनकम टैक्स नोटिस, शेयरों में दिखेगी हलचल...

इन सभी स्टॉक्स को Motilal Oswal ने Q2 नतीजों के बाद Buy रेटिंग दी है और अगले 12 महीनों में 15% से लेकर 34% तक के अपसाइड टारगेट्स सेट किए हैं। इनमें Endurance Technologies, Kalyan Jewellers और Trent में सबसे ज्यादा रिटर्न के चांस बताए गए हैं

(यह लेख कोई निवेश सलाह नहीं है इसलिए निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह करें)

Leave a Comment

WhatsApp Icon