Sagility Ltd ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त ग्रोथ दिखायी है। कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 25.2% सालाना आधार पर ₹1,658.5 करोड़ रही। वहीं, एडजस्टेड EBITDA 25.6% बढ़कर ₹435.2 करोड़ रहा और मार्जिन 26.2% दर्ज हुआ। कंपनी ने इस तिमाही में एडजस्टेड नेट प्रॉफिट में 84% की बढ़त हासिल की, जो ₹301 करोड़ रहा। EPS 113% बढ़कर ₹0.54 रहा। Q2 के आखिर में कंपनी के पास कुल 44,185 कर्मचारी थे, जो 34 डिलीवरी सेंटर और पाँच देशों में काम कर रहे हैं.
पहली छमाही (H1FY26) का प्रदर्शन
H1FY26 में Sagility Ltd का रेवेन्यू ₹3,197 करोड़ रहा, जिसमें सालाना आधार पर 25.5% ग्रोथ देखी गई। एडजस्टेड EBITDA ₹804 करोड़ रहा और प्रोफिट आफ्टर टैक्स ₹501 करोड़ रहा, जिसमें 62% की सालाना बढ़त दर्ज की गई। बेसिक EPS ₹0.85 रहा जो 178% की उल्लेखनीय ग्रोथ दर्शाता है। एडजस्टेड बेसिक EPS ₹1.07 तक पहुँचा.
शेयर का कारोबार और डीवीडेंड
Q2 के नतीजों के बाद Sagility Ltd के शेयर में आज 12% से अधिक की तेजी आई और इंट्राडे में ₹57.9 का नया हाई लगाया। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 20% उछल चुका है, पिछले महीने में 26% और छह महीने में करीब 32% बढ़त आई है। कंपनी के बोर्ड ने ₹0.05 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसका रिकॉर्ड डेट 12 नवम्बर 2025 तय हुआ है, और भुगतान 28 नवम्बर तक होगा। नवंबर 2024 में कंपनी का आईपीओ ₹30 था, जबकि आज इसका मार्केट कैप लगभग ₹26,450 करोड़ है.
ब्रोकरेज हाउसेस की राय
JP Morgan, Jefferies और ICICI Securities, तीन ब्रोकरेज फर्मों ने Sagility Ltd पर ओवरवेट या BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है। JP Morgan ने टारगेट प्राइस 54 रुपए से बढ़ाकर 64 रुपए, Jefferies ने 54 से 62 और ICICI ने 62 से 65 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का ग्रोथ आउटलुक मजबूत है, नए क्लाइंट्स जुड़ रहे हैं और नए डील लगातार मिल रही है। FY26-28 के लिए EPS अनुमान 2-8% तक बढ़ाए गए हैं। अगले तीन साल के दौरान EPS CAGR 20% और रेवेन्यू CAGR 16% रह सकता है.
सेक्टर और बिजनेस मॉडल
Sagility Ltd मुख्य रूप से अमेरिकी हेल्थकेयर सेक्टर को IT सर्विस और टेक आधारित सॉल्यूशन देती है। यह हॉस्पिटल्स, फिजिशियन, डायग्नोस्टिक्स सेंटर्स के अलावा इंश्योरेंस कंपनियों तथा फाइनेंस कंपनियों को भी सर्व करती है। दिसंबर 2024 में कंपनी ने अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी BroadPath का अधिग्रहण किया था, जिससे क्रॉस सेलिंग का बड़ा फायदा मिला है। 5 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी हेल्थकेयर मार्केट में सैगिलिटी की पहुंच मजबूत बनी है.
कंपनी के निवेशकों की हिस्सेदारी
Sagility Ltd में प्रमोटर के पास 67.38% ओनरशिप, पब्लिक के पास 32.62%; DII के पास 14.88% और FII के पास 5.59% हिस्सेदारी है। 6.25% ओनरशिप 447233 रीटेल निवेशकों के पास है। DII कैटेगरी में 23 म्यूचुअल फंड्स के पास 8.80% शेयर हैं.
लगातार ग्रोथ का ट्रैक
शेयर की तेजी के पीछे कंपनी के फंडामेंटल मजबूत हैं। मार्जिन, नए क्लाइंट्स और बढ़ती डील्स, AI आधारित टेक्नोलॉजी और सही डेट रिडक्शन प्लान कंपनी को आगे बढ़ा रहे हैं.
(यह लेख कोई निवेश सलाह नहीं है इसलिए निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह करें)