Power Sector : भारत का पावर ट्रांसमिशन सेक्टर आने वाले 10-15 साल में बड़ी ग्रोथ के लिए तैयार है. हाल में प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर कंपनियों ने इसमें 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है. इसका लक्ष्य 2032 तक देश की ट्रांसमिशन कैपेसिटी को 900 GW तक बढ़ाना है. इस बढ़ती मांग से पावर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी स्मॉलकैप कंपनियों को लॉन्ग टर्म में अच्छा लाभ मिल सकता है.
स्किपर लिमिटेड
Skipper Limited की स्थापना 1981 में हुई थी और यह दुनिया के ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रक्चर निर्माताओं में शामिल है. कंपनी ट्रांसमिशन टावर, पोल्स और EPC प्रोजेक्ट्स बनाती है. Skipper का व्यवसाय भारत ही नहीं, बल्कि यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के 40+ देशों में फैला है. यह PGCIL की सबसे बड़ी सप्लायर है और दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसमिशन टावर मैन्युफैक्चरर मानी जाती है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की बिक्री 27% CAGR से और मुनाफा 29% CAGR से बढ़ा. Skipper के FY29 तक ₹100 अरब बिक्री का लक्ष्य है. शेयर की मौजूदा कीमत 520.55 रुपये है, 6 महीने में इसमें 14% बढ़त दर्ज की गई है. पिछले 3 सालों में शेयर ने 695% और 5 साल में 967% का रिटर्न दिया है.
बाजेल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड
Bajel Projects बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से उभरती कंपनी है. यह अब तक 7,000 सर्किट किलोमीटर हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइंस और 40+ सबस्टेशन प्रोजेक्ट्स पूरा कर चुकी है. फिलहाल कंपनी के पास 25 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के हाई-वोल्टेज कार्य शामिल हैं. FY25 में Bajel Projects का रेवेन्यू ₹26 अरब पहुँचा, जो पिछले साल की तुलना में दोगुना है. कंपनी का मुनाफा चार गुना बढ़कर ₹159 मिलियन पर पहुंच गया. Q1FY26 में भी 18% रेवेन्यू वृद्धि दर्ज की गई. Bajel Projects के शेयर की कीमत 191.78 रुपये है, 6 महीने में इसमें 7% की बढ़त हुई लेकिन सालभर में 22% नेगेटिव रिटर्न रहा.
क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स
Quality Power Electrical Equipments की स्थापना 2001 में हुई थी. यह कंपनी हाई-क्वालिटी इलेक्ट्रिकल सिस्टम बनाती है और इंफ्रास्ट्रक्चर, यूटिलिटीज, इंडस्ट्रियल एप्लिकेशंस में काम करती है. FY25 में कंपनी का मुनाफा लगभग दोगुना होकर ₹1 अरब पहुंच गया, जबकि ऑर्डर बुक ₹5.2 अरब और प्रोजेक्ट पाइपलाइन ₹7 अरब की है. पिछले 3 सालों में बिक्री 22% और मुनाफा 33% CAGR से बढ़ा है. Quality Power के शेयर की कीमत अभी 976.30 रुपये है, 6 महीने में शेयर ने 183% और सालभर में 127% रिटर्न दिया है. शेयर ने 52 हफ्ते का उच्च स्तर 1,082 और निम्न स्तर 267.8 छुआ है.
आने वाले समय में संभावनाएँ
Small Cap Power कंपनियाँ भारत के पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार और अपग्रेडेशन में बड़ी भूमिका निभा रही हैं. देश की बढ़ती बिजली मांग, सरकार की रेटफॉर्म योजनाएँ और प्राइवेट सेक्टर के निवेश से इन कंपनियों की ऑर्डर बुक और पाइपलाइन मजबूत हो रही है. बढ़ती डिमांड, नई टेक्नोलॉजी और ग्लोबल एक्सपोर्ट पोटेंशियल के चलते लॉन्ग टर्म में स्मॉलकैप पावर स्टॉक्स सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
(यह लेख कोई निवेश सलाह नहीं है इसलिए निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह करें)