TVS Motor का शेयर 29 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर ₹3522.70 पर बंद हुआ, जबकि इंट्रा-डे में यह गिरकर ₹3497.80 तक पहुंचा. कंपनी के Q2 नतीजे उम्मीद के अनुसार रहे, लेकिन इसके बावजूद शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. एक कारोबारी दिन पहले, जब नतीजे आने थे उससे पहले शेयर 2% से ज्यादा गिरा और उसके बाद भी गिरावट जारी रही. पिछले एक साल में, टीवीएस मोटर का शेयर 14 जनवरी 2025 को ₹2170.05 के निचले स्तर पर था, जबकि 23 अक्टूबर 2025 को यह 70% से ज्यादा बढ़कर ₹3703.95 के उच्च स्तर पर पहुंच गया.
TVS Motor Q2 नतीजे और ग्रोथ डेटा
सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 42% बढ़कर ₹795 करोड़ पहुंच गया. कंपनी की रेवेन्यू 24% बढ़कर ₹14,051 करोड़ रही, जबकि ऑपरेटिंग EBITDA 12.7% के मार्जिन के साथ ₹1,509 करोड़ तक पहुंच गया. कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल 15.07 लाख दोपहिया और तीनपहिया वाहन बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 23% की ग्रोथ है. EV (इलेक्ट्रिक वाहन) सेगमेंट में भी कंपनी ने 7% ग्रोथ दिखाते हुए 0.80 लाख यूनिट्स की बिक्री की.
TVS Motor पर मार्केट एक्सपर्ट की राय
ब्रोकरेज फर्म्स TVS Motor को लॉन्ग टर्म में खरीदारी का अच्छा मौका मानती हैं. मॉर्गन स्टैनले ने ₹4,022 के टारगेट प्राइस पर ओवरवेट रेटिंग दी है और कहा है कि स्कूटराइजेशन व प्रीमियमाइजेशन से कंपनी को फायदा मिल सकता है. कंपनी की ग्रोथ, मार्केट शेयर व मार्जिन सुधार की स्थिति मजबूत है. जेफरीज ने ₹4300 के टारगेट पर BUY रेटिंग दी है; उनका कहना है कि ऑपरेटिंग मार्जिन 12.7% पर स्थिर रहा, जबकि वॉल्यूम ग्रोथ 23% रही और EPS ग्रोथ के लिए आने वाले वर्षों में 27% CAGR की उम्मीद है. नोमुरा ने ₹3970 के टारगेट पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लॉन्च के बाद वोटिंग ग्रोथ में इजाफा देखने की उम्मीद जताई है. सिटी ने ₹2750 टारगेट पर सेल रेटिंग दी है, उनकी राय है कि हाई वैल्यूएशन और कंपटीशन के चलते तेज ग्रोथ सीमित रह सकती है.
डोमेस्टिक मार्केट और TVS Motor की स्थिति
TVS Motor मोटर दोपहिया सेगमेंट में अपनी मार्केट शेयर को उच्चतम स्तर पर ले जाने में सफल रही है. कंपनी का वॉल्यूम, ऑपरेटिंग मार्जिन और डोमेस्टिक-निर्यात बाजार दोनों में ग्रोथ बनी हुई है. ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी आने वाले समय में मजबूत ग्रोथ और बेहतर मार्जिन देने की स्थिति में है. लगातार नई टेक्नोलॉजी, EV सेगमेंट विस्तार और नए मॉडल्स लॉन्च के चलते निवेशकों को लॉन्ग टर्म ग्रोथ अपॉर्च्युनिटी मिलने की उम्मीद है
(यह लेख कोई निवेश सलाह नहीं है इसलिए निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह करें)