एनसीसी लिमिटेड (NCC Limited) को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) से झारखंड के अम्रपाली ओपनकास्ट प्रोजेक्ट के लिए ₹6,828.94 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट कोयले की माइनिंग और ओवरबर्डन हटाने, कोयला ट्रांसपोर्टेशन एवं लोडिंग सहित कई बड़े निर्माण कार्यों से जुड़ा है। 24 अक्टूबर 2025 को एनसीसी लिमिटेड को इस नए ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) दिया गया।
NCC Limited Orders Details
इस समझौते के तहत कंपनी को 413.59 मिलियन क्यूबिक मीटर ओवरबर्डन हटाना है, 233.325 मिलियन टन कोयले की खुदाई करनी है और कोयले को शिवपुर साइडिंग तथा सर्फेस स्टॉकयार्ड तक सुरक्षित पहुंचाना है। साथ ही, शिवपुर साइडिंग पर 139.995 मिलियन टन कोयले की वैगन लोडिंग की जिम्मेदारी भी एनसीसी को मिली है। कंपनी इस कार्य के लिए हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी (HEMM) का इस्तेमाल करेगी। कुल प्रोजेक्ट समय 2,915 दिन यानी लगभग आठ साल तय किया गया है, जिसमें शुरुआती 360 दिन डेवलपमेंट के लिए होंगे, तथा सात साल का प्रोडक्शन पीरियड रहेगा।
एनसीसी को कहां से मिला आर्डर?
एनसीसी लिमिटेड को यह ऑर्डर घरेलू कंपनी से मिला है, जिसमें किसी प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप/रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन की कोई भूमिका नहीं है। कंपनी ने साफ किया है कि उसके प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में कोई हित नहीं है। यह प्रोजेक्ट कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा और उसकी माइनिंग क्षमता को आगे बढ़ाएगा।
NCC Share का परफॉर्मेंस
24 अक्टूबर 2025 को एनसीसी के शेयर की क्लोजिंग प्राइस ₹209.80 रही। कंपनी का मार्केट कैप ₹13,150 करोड़ के पास है। बीते एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 24% की गिरावट देखी गई, जबकि तीन साल में कंपनी के ही शेयर में लगभग 192% इज़ाफा देख गया है। पिछले पांच साल में शेयर ने 491% का मल्टीबैगर रिटर्न निवेशकों को दिया। ताजे तिमाही नतीजों में कंपनी का रेवेन्यू ₹22,354.91 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹1,187.28 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹868.25 करोड़ रहा है।
NCC का बिजनेस क्या है?
एनसीसी लिमिटेड देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसका कारोबार सड़कों, पुलों, इमारतों, जल आपूर्ति, सिंचाई, बिजली, रेलवे, माइनिंग, मेट्रो निर्माण आदि क्षेत्रों में फैला हुआ है। कंपनी सरकारी एवं निजी दोनों सेक्टरों में EPC मॉडल पर काम करती है, जिसमें इंजीनियरिंग, सामान की खरीद और निर्माण की सारी जिम्मेदारी कंपनी अपने पास रखती है।
(यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है इसमें दिए गए आंकड़े या तथ्यों का मकसद किसी निवेश की सलाह देना नहीं है निवेश से पहले हमेशा अपनी जांच करें या वित्तीय सलाहकार से सलाह लें)