Solar Energy : Waaree Energies ने हाल ही में अमेरिका में अपनी सब्सिडियरी वारी सोलर अमेरिकाज के जरिए बड़ा सोलर मॉड्यूल ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी को एक अमेरिकी यूटिलिटी-स्केल सोलर एवं एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट डेवलपर और मालिक-संचालक से 540 मेगावाट के सोलर मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की डिलीवरी 2025 में 270 मेगावाट की आपूर्ति और शेष 270 मेगावाट की डिलीवरी 2027-28 में पूरी की जाएगी। इसके अलावा Waaree Energies को यूएस में 586 मेगावाट और 599 मेगावाट के मॉड्यूल ऑर्डर भी मिले हैं, जिससे कंपनी की इंटरनेशनल डिमांड मजबूत हुई है.
Waaree Energies की ऑर्डर बुक
Waaree Energies की ऑर्डर बुक 30 जून 2025 के स्थित के अनुसार 25 गीगावाट के करीब है, जिसकी वैल्यू लगभग ₹49,000 करोड़ के बराबर है। इसके अतिरिक्त पाइपलाइन में 100 गीगावाट के ऑर्डर हैं। कंपनी की लगभग 41% ऑर्डर बुक भारत में है जबकि बाकी ओवरसीज प्रोजेक्ट्स में आती है। इससे स्पष्ट है कि Waaree Energies का विस्तार सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं है बल्कि वह अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रही है.
Waaree Energies के वित्तीय रिजल्ट्स
Waaree Energies ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की है। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 133.78% की बढ़त के साथ ₹878.21 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹375.66 करोड़ था। आय 69.96% बढ़कर ₹6,226.54 करोड़ पहुंची। कंपनी का EBITDA 155.29% की बढ़त के साथ ₹1,567.30 करोड़ पर पहुंच गया है, और EBITDA मार्जिन 800 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 23.2% हो गया। पिछले छह महीनों में कंपनी की कुल आय ₹10,823 करोड़ रही, वहीं H1FY25 में यह ₹7,159 करोड़ थी.
वारी एनर्जी डिविडेंड और शेयर परफॉर्मेंस
Waaree Energies ने इस तिमाही के परिणामों के साथ निवेशकों को ₹2 प्रति शेयर (10 रुपये फेस वैल्यू पर) का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 24 अक्टूबर 2025 रखा गया है और पेमेंट 6 नवम्बर 2025 को होगा, जो कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छा संकेत माना जाता है. IPO के बाद से Waaree Energies का शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पिछले छह महीनों में कंपनी का स्टॉक 24% ऊपर गया है और YTD आधार पर इसमें 23.32% की बढ़त रही है, जबकि एक सप्ताह में शेयर में हल्की गिरावट दर्ज हुई है.
Waaree Energies के बारे में
Waaree Energies भारत की प्रमुख सोलर एनर्जी कंपनियों में से एक है। कंपनी का फोकस मुख्य रूप से PV मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्युएबल पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट मीटर, ट्रांसफॉर्मर और डेटा सेंटर सेवाओं पर है। कंपनी के पास भारत (गुजरात और यूपी) में पांच मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। Waaree Energies की कुल इंस्टॉल्ड PV मॉड्यूल क्षमता 15 गीगावाट और सोलर सेल्स क्षमता 5.4 गीगावाट है। विदेश में, अमेरिका के टेक्सास (Brookshire) में कंपनी की 1.6 गीगावाट की मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग सुविधा है, जिसे साल के अंत तक 3.2 गीगावाट तक विस्तार का प्लान है.
विस्तार और भावी योजनाएँ
Waaree Energies US में $1 बिलियन का निवेश कर रही है जिससे वहां 1,500 से ज्यादा नई नौकरियाँ पैदा होंगी। कंपनी की योजना भारत के PLI स्कीम के तहत क्षमता बढ़ाकर 6 गीगावाट तक करने की है। Waaree ने अब तक 11 गीगावाट से ज्यादा मॉड्यूल 20 से ज्यादा देशों में डिलीवर किए हैं और कंपनी ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अपने वैश्विक विस्तार को और मजबूती देने का प्रयास कर रही है.
(यह आर्टिकल सिर्फ शैक्षिक मकसद से बनाया गया है, इसे निवेश की सलाह न समझें)