16 अक्टूबर 2025 को Ola Electric ने नया प्रोडक्ट “Ola Shakti” पेश किया है। यह कंपनी का पहला ऐसा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम है, जो खासतौर पर घरों और छोटे बिजनेस के लिए बनाया गया है। इसका मकसद लोगों को स्मार्ट पावर का आसान और भरोसेमंद तरीका देना है। अब Ola Electric सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि एनर्जी टेक्नोलॉजी में भी अपनी पकड़ मजबूत करेगी। इस नए प्रोडक्ट के बताने के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी भी देखी गई।
Ola Shakti की जानकारी
Ola Shakti भारत में बना हुआ एक खास एनर्जी सॉल्यूशन है। इसे पावर बैकअप, सोलर एनर्जी स्टोर करने, वोल्टेज कंट्रोल करने और इसे आसानी से ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह बैटरी सिस्टम बड़े घर, ऑफिस या फार्म हाउस में इस्तेमाल हो सकता है। इसमें एयर कंडीशनर, फ्रिज, पंप जैसी बड़ी मशीनों को भी कई घंटे की बिजली दी जा सकती है। खास बात यह है कि यह पूरा सिस्टम भारत का पहला पूरी तरह से “मेड इन इंडिया” है, जो Ola के तमिलनाडु वाले गीगाफैक्टरी में बनता है।
तकनीकी बातें और टिकाऊपन
Ola Shakti अपने बैटरी टेक्नोलॉजी 4680 Bharat Cell पर बनी है, जो कम देखरेख में बहुत समय तक काम करती है। इसकी बैटरी IP67 रेटेड है, जिससे यह धूल, पानी और अलग-अलग मौसम को सहने में सक्षम है। यह फीचर्स इसे हर जगह भरोसेमंद बनाते हैं। ग्राहकों को भरोसा मिले इसके लिए इसे खास तौर पर टिकाऊ और स्मार्ट बनाया गया है। Ola Shakti चार वेरिएंट में आती है और इसकी कीमत ₹29,999 से ₹1,59,999 के बीच है।
स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी
Ola Shakti सिर्फ एक बैटरी ही नहीं है, बल्कि इसमें कई आधुनिक फीचर्स भी हैं जो इसे स्मार्ट बनाते हैं। इसमें टाइम-ऑफ-डे शेड्यूलिंग, बैकअप को इंटेलिजेंट तरीके से कंट्रोल करना, दूर से डायग्नोसिस और ओवर-द-एयर अपडेट्स आते हैं। यानी आप घर बैठे अपने मोबाइल ऐप से बैटरी की सेहत, एनर्जी का उपयोग और बैकअप का समय देख सकते हैं। यह सब चीजें इस्तेमाल करने में बहुत आसान और मददगार हैं।
चार्जिंग और पावर बैकअप
Ola Shakti को पूरा चार्ज होने में सिर्फ दो घंटे लगते हैं। एक बार पूरा चार्ज होने पर यह करीब 1.5 घंटे तक अपनी पावर दे सकती है। यह पावर कितना समय तक चलेगी, यह आपके घर या बिजनेस में इस्तेमाल हो रही बिजली की मात्रा पर निर्भर करता है। छोटा या बड़ा लो़ड होने पर यह समय थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है, लेकिन यह दिन-प्रतिदिन के उपयोग के लिए बहुत उपयोगी है।
Ola Electric के शेयरों में तेजी
Ola Shakti के लॉन्च के बाद से Ola Electric के शेयरों की कीमत में अच्छा उछाल आया है। दो दिनों में शेयर लगभग 10% बढ़ गए और आज 16 अक्टूबर 2025 को यह ₹55.38 के करीब ट्रेड कर रहे हैं, जो 5% उप्पर सर्किट लगा हुआ है। कंपनी का साल का हाई ₹102.5 था और लो ₹39.6 तक गिरा था। पिछले छह महीनों में इसके शेयरों की कीमत लगभग 10.30% बढ़ चुकी है, जो investors के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।
Read More : LG Electronics India पर ब्रोकरेज Bullish ! जाने नया टारगेट और रेटिंग
बाजार का बढ़ता महत्व
भारत में अभी बैटरी एनर्जी स्टोरेज का मार्केट लगभग ₹1 लाख करोड़ का है, और आने वाले सालों में यह ₹3 लाख करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। Ola Electric ने अपने गीगा फैक्ट्री में हर साल 5 GWh बैटरी बनाने की योजना बनाई है, जो आने वाले वक्त में ऑटोमोबाइल बैटरियां बनाने से भी ज्यादा हो सकती है। इससे कंपनी का एनर्जी सेक्टर में बड़ा दबदबा बनने की उम्मीद है, और नया प्रोडक्ट इसके लिए पहला कदम माना जा रहा है।