शेयर बाजार में गोल्डन क्रॉसओवर एक मजबूत टेक्निकल इंडिकेटर माना जाता है, जो तेजी की शुरुआत का संकेत देता है। यह तब होता है जब 50-दिन का मूविंग एवरेज, 200-दिन के मूविंग एवरेज को ऊपर की ओर पार कर जाता है। ट्रेडर्स इस इंडिकेटर को बाजार में बुलिश ट्रेंड के संकेत के तौर पर देखते हैं और इसमें निवेश के मौके तलाशते हैं.
Shriram Finance
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड 1979 में स्थापित एक प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। यह कमर्शियल वाहन, फार्म इक्विपमेंट, गोल्ड लोन, इंश्योरेंस व अन्य सेवाएं प्रदान करती है। 21 अक्टूबर 2025 को इस शेयर में गोल्डन क्रॉसओवर 627.66 रुपये पर अच्छे वॉल्यूम (6.75 लाख शेयर) के साथ दिखाई दिया। शुक्रवार के सत्र में स्टॉक 716.50 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें इंट्रा-डे में 0.97% की तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने वर्ष 2025 में अब तक 20% से अधिक ग्रोथ दी है और बीते 5 साल में इसमें 421% से ज्यादा रिटर्न मिला है.
Granules India
ग्रेन्यूल्स इंडिया लिमिटेड भारत और विदेशों में दवाइयों और फार्मा इंग्रेडिएंट्स के निर्माण में सक्रिय है। कंपनी टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और पाउडर जैसी विविध दवाएं बनाती है। 17 अक्टूबर 2025 को 512.60 रुपये के स्तर पर शेयर ने गोल्डन क्रॉसओवर दिखाया, जिसमें 7.27 लाख शेयरों का वॉल्यूम रहा। शुक्रवार को यह स्टॉक 561.95 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें 0.86% की बढ़त रही। कंपनी बीते तीन महीने में 13% और पिछले 3 साल में 62% से ज्यादा ग्रोथ दे चुकी है। इसका मार्केट कैप 13,862 करोड़ रुपये है, और P/E रेशियो 29 के आसपास है.
Vodafone Idea
वोडाफोन आइडिया, आदित्य बिड़ला और वोडाफोन ग्रुप का ज्वाइंट वेंचर है, जो पूरे भारत में मोबाइल सेवाएं देता है। 17 अक्टूबर 2025 को इसका गोल्डन क्रॉसओवर 7.62 रुपये के स्तर पर आया, जिसमें 468.59 लाख शेयरों का मजबूत वॉल्यूम दिखा। शुक्रवार के सत्र में यह स्टॉक 9.63 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें 1.16% की तेजी रही। बीते एक महीने में इसमें करीब 12% और पिछले तीन साल में 62% की बढ़त दर्ज की गई है
Voltas Ltd
1954 में स्थापित वोल्टास लिमिटेड, टाटा समूह की अग्रणी कंपनी है जो एयर कंडीशनर, कूलिंग प्रोडक्ट्स और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस का निर्माण और मार्केटिंग करती है. कंपनी का व्यवसाय रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में फैला हुआ है. इस शेयर में गोल्डन क्रॉसओवर 16 अक्टूबर 2025 को 1,370.98 रुपये के स्तर पर देखने को मिला. करीब 9.10 लाख शेयरों के अच्छे वॉल्यूम के साथ यह ट्रेंड बना. शुक्रवार को यह स्टॉक 1,438.70 रुपये पर बंद हुआ, जो 0.52 फीसदी की तेजी दर्शाता है.
(यह लेख कोई निवेश सलाह नहीं है इसलिए निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह करें)