Multibagger Stock : साल 2025 की दूसरी तिमाही में स्मॉलकैप कंपनियों में विदेशी और घरेलू निवेशकों का रुझान तेज़ी से बढ़ा है Shilchar Technologies, Swaraj Engines और Pondy Oxides & Chemicals जैसी कंपनियाँ इस ट्रेंड की मिसाल बन गई हैं इन कंपनियों की फंडामेंटल ग्रोथ और ताज़ा वित्तीय प्रदर्शन ने संस्थागत निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है
Shilchar Technologies
ट्रांसफॉर्मर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स बनाने वाली Shilchar Technologies ने Q2 FY26 में अच्छा प्रदर्शन किया कंपनी की बिक्री ₹171 करोड़ पर पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31% ज्यादा है शुद्ध लाभ ₹46 करोड़ रहा, जिसमें 40% की वृद्धि दर्ज हुई कंपनी की EBITDA मार्जिन 31% के स्तर पर रही शिल्चर की FII हिस्सेदारी इस तिमाही में 2.1% से बढ़कर 2.7% और DII हिस्सेदारी 0.1% से बढ़कर 0.3% हुई
मार्केट कैप ₹4,937 करोड़ है जबकि शेयर कीमत 24 अक्टूबर को ₹4,316 रही कंपनी का ROCE 71.3% और ROE 52.9% है यह कंपनी विस्तार की बड़े प्लान पर काम कर रही है—2027 तक ट्रांसफॉर्मर की उत्पादन क्षमता 7,500 MVA से बढ़ाकर 14,000 MVA करने के लिए ₹90 करोड़ का निवेश करेगी बीते 5 सालों में कंपनी ने निवेशकों को लगभग 7,837% का रिटर्न दिया है
Swaraj Engines
Swaraj Engines Mahindra & Mahindra की Swaraj Division को इंजन सप्लाई करती है Q2 FY26 में कंपनी की FII हिस्सेदारी 3.7% से बढ़कर 3.9% और DII हिस्सेदारी 9.3% से बढ़कर 9.7% हो गई इस तिमाही में कंपनी ने 51,164 इंजन बेचे, जो 9% की ग्रोथ है शुद्ध आय ₹504 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹49.68 करोड़ रहा—पिछले वर्ष से 9.4% की वृद्धि दर्शाती है कंपनी का ROCE 56.2% और ROE 41.9% है शेयर 24 अक्टूबर को ₹4,031 पर बंद हुआ कंपनी की भविष्य की योजनाओं में उच्च उत्पादन और लागत खर्च में सुधार शामिल है, जिससे सेगमेंट में इसकी लीडरशिप बनी हुई है
Pondy Oxides & Chemicals
Pondy Oxides & Chemicals लिमिटेड गैर-लौह धातुओं की रीसाइक्लिंग और लेड अलॉय निर्माण में सक्रिय है Q2 FY26 में कंपनी की FII हिस्सेदारी 1.3% से बढ़कर 1.8% और DII हिस्सेदारी 6.2% से बढ़कर 7% हो गई वित्तीय प्रदर्शन में कंपनी की आय ₹635 करोड़ रही, जो 11% अधिक है, वहीं PAT ₹36 करोड़ रहा, जिसमें 105% की हैरतअंगेज़ वृद्धि दर्ज हुई इस तिमाही में कंपनी की EBITDA 84% बढ़ी और PAT मार्जिन 5.29% रहा जो पिछले वर्ष से दोगुना है 24 अक्टूबर को शेयर ₹4,031 पर बंद हुआ और मार्केट कैप ₹4,131 करोड़ रहा कंपनी अगले साल अपनी क्षमता में 72,000 एमटीपीए का इजाफा और ₹35 करोड़ का कैपेक्स करेगी पिछले तीन सालों में शेयर ने 670% रिटर्न दिया है
Small Cap Stocks में निवेश
इन स्मॉलकैप कंपनियों में FII और DII का भरोसा हाल के समय में बढ़ा है, जो न केवल उनकी मजबूत ग्रोथ बल्कि रिस्क-मैनेजमेंट क्षमताओं को भी दिखाता है कंपनियों ने लागत नियंत्रण, क्षमता विस्तार और बाजार रणनीति के जरिए लंबी अवधि में निवेशकों को बेहतर मुनाफा दिया है हालिया तिमाही के इन आकंड़ों के आधार पर, Shilchar Technologies, Swaraj Engines और Pondy Oxides & Chemicals को संस्थागत निवेशकों की फेवरिट लिस्ट में जगह मिली है, और इन कंपनियों की ग्रोथ स्टोरी फिलहाल निवेशकों के लिए आकर्षण का नया केन्द्र बनी हुई है
(यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है इसमें दिए गए आंकड़े या तथ्यों का मकसद किसी निवेश की सलाह देना नहीं है निवेश से पहले हमेशा अपनी जांच करें या वित्तीय सलाहकार से सलाह लें)